Skip to content
UpShiksha
Loading editorial updates...

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग - लेटेस्ट अपडेट

💥 आठवें केंद्रीय वेतन आयोग - लेटेस्ट अपडेट

ये लोक सभा में 10 अगस्त 2026 को पूछे गए लिखित प्रश्न संख्या 3456 और उसका जवाब है।

*सवाल क्या था?*

श्री वरुण चौधरी ने वित्त मंत्री से 2 बातें पूछी:

1. *(क)* 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की अब तक कितनी बैठकें हुईं?

2. *(ख)* क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले वेतन-पेंशन संशोधन के लिए 8वें CPC की सिफारिशों की तारीख और फिटमेंट फैक्टर फाइनल हो गया है?



*सरकार का जवाब - वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी*

1. *(क)* 8वें CPC के गठन का संकल्प सरकार ने *03.11.2025* को जारी किया था। उसमें ये नहीं लिखा कि आयोग अपनी परामर्श प्रक्रिया के दौरान सरकार को कितनी बैठकें हुईं ये बताएगा।

2. *(ख)* *8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत नहीं की हैं।*

फिटमेंट फैक्टर अभी तय नहीं हुआ*

- *नई सैलरी/पेंशन की तारीख भी फाइनल नहीं* 

- 8वें CPC ने रिपोर्ट ही सबमिट नहीं की है, इसलिए 1 जनवरी 2026 से लागू होना अभी मुश्किल लग रहा है


केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा


भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

व्यय विभाग


लोक सभा


लिखित प्रश्न संख्या - 3456


सोमवार, 10 अगस्त, 2026/19 श्रावण, 1948 (शक)


आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन


3456. श्री वरुण चौधरीः


क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः


(क) आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) द्वारा अपने गठन के पश्चात से अब तक कुल कितनी बैठकें आयोजित की गई हैं; और


(ख) क्या सरकार ने वेतन और पेंशन के अगले संशोधन की नियत तिथि, 1 जनवरी, 2026 को ध्यान में रखते हुए, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन की संभावित तिथि और केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए अपनाए जाने वाले प्रस्तावित फिटमैंट फैक्टर को अंतिम रूप दे दिया है?


उत्तर


वित्त राज्य मंत्री


(श्री पंकज चौधरी)


(क): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए सरकार द्वारा दिनांक 03.11.2025 को अधिसूचित संकल्प में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि आयोग अपनी विवेचना की अवधि के दौरान अपनी परामर्श की प्रक्रिया के संबंध में सरकार को अवगत कराता रहेगा।


(ख): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत नहीं की है।


•••••



UPTeacherNews

UPTeacherNews

Senior Editor & Content Specialist at UpShiksha. Follow for premium editorial updates, in-depth analysis, and exclusive educational study resources.

Comments

Be the first to share your thoughts.

Open the comments
On This Page
FB X WA Copy