BPSC Exam Calendar 2026: 72वीं BPSC परीक्षा 25 अक्टूबर को, TRE-4 की तारीख अभी तय नहीं

BPSC Exam Calendar 2026: 72वीं BPSC परीक्षा 25 अक्टूबर को, TRE-4 की तारीख अभी तय नहीं

 

BPSC Exam Calendar 2026: 72वीं BPSC परीक्षा 25 अक्टूबर को, TRE-4 की तारीख अभी तय नहीं

BPSC Exam Date 2026:बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. BPSC ने Exam Calendar 2026 जारी कर दिया है.इसमें 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रीलिम्स डेट 25 अक्टूबर तय की गई है. शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर भी कैलेंडर में जानकारी दी गई है, लेकिन इसकी परीक्षा तारीख विज्ञापन जारी होने के बाद घोषित होगी.

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस साल आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (72nd Combined Preliminary Competitive Examination) की तारीख भी घोषित कर दी गई है. वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 को लेकर भी कैलेंडर में जानकारी दी गई है, लेकिन इसकी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं की गई है.

72वीं BPSC परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी


BPSC के जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तारीख सामने आने के बाद अब तैयारी की रणनीति बनाना आसान होगा.अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए BPSC की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी होगी. परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार अपनी तैयारी और रिवीजन का प्लान बना सकते हैं.

TRE-4 का भी कैलेंडर में जिक्र

BPSC के परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 का भी जिक्र किया गया है हालांकि आयोग ने अभी इसकी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय नहीं की है.इसका मतलब यह है कि TRE-4 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अभी परीक्षा की निश्चित तारीख के लिए इंतजार करना होगा. कैलेंडर में फिलहाल यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी

अभ्यर्थियों के लिए क्या है खास?

BPSC का परीक्षा कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें सालभर होने वाली परीक्षाओं को लेकर पहले से तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलती है. 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तारीख अब स्पष्ट हो चुकी है जबकि TRE-4 के मामले में अभी भर्ती विज्ञापन और परीक्षा तारीख से जुड़ी अगली घोषणा का इंतजार है.उम्मीदवारों को सलाह है कि वे BPSC की आधिकारिक सूचनाओं को नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि परीक्षा या भर्ती से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अपडेट छूट न जाए.


71वीं मेन्स का आने ही वाला है रिजल्ट

बता दें कि सिर्फ नई भर्ती ही नहीं, बल्कि जिन लोगों ने 71वीं सीसीई की मुख्य परीक्षा दी थी, उनके लिए भी धड़कनें तेज करने वाली खबर है। आयोग ने साफ कर दिया है कि 71वीं सीसीई का फाइनल रिजल्ट बस आने ही वाला है। याद दिला दें कि इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 13 सितंबर 2025 को हुई थी, जिसमें 1,298 पदों के लिए लाखों बच्चों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इसके बाद इस साल अप्रैल 2026 में इसके मेंस के पेपर कराए गए थे। अब ताजा कैलेंडर बताता है कि इसी महीने यानी अगस्त या फिर सितंबर 2026 के आखिर तक इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसलिए जिन भी उम्मीदवारों ने मेंस लिखा है, उन्हें हर दिन बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजरें गड़ाए रखनी चाहिए, क्योंकि खुशखबरी किसी भी दिन दस्तक दे सकती है।

कौन कौन सी परीक्षाएं निर्धारित

आगे आने वाले वक्त में 72वीं CCE के अलावा एक और जरूरी परीक्षा होने वाली है। उद्योग विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के 9 पदों के लिए 4 अक्टूबर 2026 को परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने हाल ही में कुछ परीक्षाएं दी हैं, उनके लिए भी आयोग का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जैसे कि अभी पिछले महीने ही जुलाई 2026 में ऑडिटर (102 पद), रिसर्च ऑफिसर (3 पद) और प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (300 पद) की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं मई 2026 में 33वीं बिहार ज्यूडिशियल सर्विसेज (173 पद) का इम्तिहान भी निपट चुका है। इन सभी परीक्षाओं के नतीजे और आगे की प्रकिया भी काफी तेजी से चल रही है।

उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी बात

इस रिवाइज्ड कैलेंडर ने छात्रों के मन की सारी दुविधाएं खत्म कर दी हैं। अब आप अपनी तैयारी को महीनों और हफ्तों में बांटकर एक सॉलिड टाइमटेबल बना सकते हैं। लेकिन, एक बात का जरूर ध्यान रखें कि BPSC की तरफ से जारी की गई ये सभी तारीखें टेंटेटिव (संभावित) हैं। यानी किसी विशेष परिस्थिति या प्रशासनिक कारण से इनमें बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए, अपनी नजरें हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें और अपनी तैयारी को पूरी रफ्तार दें

BPSC 72वीं परीक्षा 25 अक्टूबर को, आ गया नया कैलेंडर, यहां करें चेक

71वीं सीसीई का रिजल्ट कब आएगा?

कैलेंडर में 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर भी अपडेट दिया गया है।
  • प्रारंभिक परीक्षा: 13 सितंबर 2025
  • कुल रिक्तियां: 1,298
  • मुख्य परीक्षा: अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा का रिजल्ट: अगस्त-सितंबर 2026 में संभावित

मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

बीपीएससी कैलेंडर में किन परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं?

परीक्षा/पदपदों की संख्याप्रारंभिक परीक्षा की तारीख
70वीं एकीकृत सीसीई2,03513 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक, सिमुलतला आवासीय विद्यालय6216 अगस्त 2024
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक473 अगस्त 2025
71वीं एकीकृत सीसीई1,29813 सितंबर 2025
लोअर डिविजन क्लर्क2620 सितंबर 2025
प्रोजेक्ट मैनेजर, उद्योग विभाग94 अक्तूबर 2026
ऑडिटर, पंचायती राज विभाग1025 जुलाई 2026
रिसर्च ऑफिसर, राजस्व विभाग315 जुलाई 2026
33वीं बिहार न्यायिक सेवा17330 मई 2026
अभियोजन पदाधिकारी30015 जुलाई 2026
72वीं एकीकृत सीसीई1,18925 अक्तूबर 2026

BPSC Exam Calendar: देखें नया कैलेंडर

परीक्षा / पदविज्ञापन संख्यापदों की संख्यापरीक्षा / अपडेट की तारीख
71वीं BPSC CCE71 CCE1298मुख्य परीक्षा: अगस्त-सितंबर 2026
District Statistical Officer / Assistant Director38/202547इंटरव्यू: सितंबर 2026
Auditor, Panchayati Raj Department09/2026102प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Research Officer, Revenue Department08/20263प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: अगस्त 2026
Prosecution Officer13/2026300प्रारंभिक परीक्षा परिणाम: सितंबर 2026
72वीं BPSC CCE72 CCE1189प्रारंभिक परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026
Project Manager, Industry Department109/20259प्रारंभिक परीक्षा: 4 अक्टूबर 2026
33वीं Bihar Judicial Services12/2026173प्रारंभिक परीक्षा: 30 मई 2026
Lower Division Clerk43/202526टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026




UPTeacherNews
UPTeacherNews

Editor at UpShiksha — verified updates on exams, results, scholarships and government jobs for UP students.

No comments yet — be the first

Open Comments →