इको क्लब कार्ययोजना रजिस्टर: अक्टूबर माह (अपशिष्ट पृथक्करण व स्वच्छता) | Eco Club Action Plan

इको क्लब कार्ययोजना रजिस्टर: अक्टूबर माह (अपशिष्ट पृथक्करण व स्वच्छता) | Eco Club Action Plan
इको क्लब कार्ययोजना - अक्टूबर 2026

🌿 इको क्लब (Eco Club)

माह की कार्ययोजना — माह : अक्टूबर

गतिविधि : अपशिष्ट पृथक्करण व पर्यावरण संबंधी गतिविधियाँ
1. मुख्य उद्देश्य एवं 3R कौशल
  • स्वच्छता अभियान चलाकर, पर्यावरण के दृष्टिगत विद्यार्थियों और समुदायों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को अपशिष्ट पृथक्करण (Waste Segregation) का कौशल सिखाया जाएगा।
  • अलग-अलग डस्टबिन के इस्तेमाल का प्रयोग सिखाया जाएगा।
  • 3R (Reduce - कम करना, Reuse - पुनः उपयोग, Recycle - पुनर्चक्रण) को समझाया जाएगा।
  • पटाखा विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
♻️ 3R - Reduce, Reuse, Recycle (कम करना, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण)
2. अपशिष्ट पृथक्करण (Waste Segregation) एवं व्यावहारिक उपाय
🗑️ Paper
(कागज)
🗑️ Glass
(कांच)
🗑️ Organic
(गीला कचरा)
🗑️ Plastic
(प्लास्टिक)
🗑️ रंग आधारित डस्टबिन प्रणाली (Paper, Glass, Organic, Plastic)

व्यावहारिक उपाय :

  • कचरा साफ और सूखा रखें।
  • ई-कचरा (E-Waste) अलग रखें।
  • घर पर खाद (Compost) बनाएं।
3. प्रोत्साहन एवं जागरूकता गतिविधियाँ
  • बच्चों और जन समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये।
  • सभी कक्षाओं में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखा जाये।
  • विद्यालय में खाद गड्ढों का निर्माण कराया जाये, इससे उत्पन्न खाद का प्रयोग विद्यालय के पौधों में किया जाये।
  • 3R (Reduce - Reuse - Recycle) को बढ़ावा देना।
  • पुराने कपड़ों, खिलौने, फर्नीचर आदि को दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को दिया जाये।
  • वस्तुओं को कैसे पुनर्चक्रित (Recycle) किया जाता है, आदि के बारे में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कराया जाये।
  • छात्र-छात्राओं के मध्य कूड़ा प्रबन्धन पर चित्रकला प्रतियोगिता करायी जाये।
  • विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें।
4. पटाखा विरोधी अभियान - Please Say No To Crackers 🚫🧨

अपना अभियान हमें सिखाता है कि हम दीपावली के त्योहार को बिना पटाखे जलाए, दीयों और रोशनी के साथ पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं।

🪔 Please Say No To Crackers - प्रदूषण मुक्त दीपावली

पटाखा विरोधी अभियान क्यों जरूरी है -

  • वायु प्रदूषण को रोकना
  • ध्वनि प्रदूषण से बचाव
  • बेजुबान जानवरों की सुरक्षा
  • अग्निकांड से सुरक्षा
5. स्वच्छता संबंधी स्लोगन
  • "स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ।"
  • "एक कदम स्वच्छता की ओर।"
  • "गंदगी को ना (No), स्वच्छता को हाँ (Yes)।"
  • "साफ-सफाई का रखो ध्यान, तभी बनेगा देश महान।"
6. स्वच्छता पर कविता

स्वच्छ होगा भारत सारा,
स्वस्थ होगा देश हमारा।
मिलजुलकर हम काम करेंगे,
देश का ऊँचा नाम करेंगे।
कूड़ा कूड़ेदान में डालो,
अपना भारत स्वच्छ बना लो।
गंदगी को दूर भगाओ,
रोगों से छुटकारा पाओ।

7. स्वच्छ भारत अभियान - चित्रकला (KEEP INDIA CLEAN)
🧹 स्वच्छ भारत - KEEP INDIA CLEAN (बच्चे सफाई करते हुए चित्र)

👓 स्वच्छ भारत — KEEP INDIA CLEAN

UPTeacherNews
UPTeacherNews

Editor at UpShiksha — verified updates on exams, results, scholarships and government jobs for UP students and teachers.

No comments yet — be the first

Open Comments →