माता उन्मुखीकरण एवं चहक कार्यक्रम रजिस्टर फॉर्मेट: अक्टूबर 2026 | Print Ready

माता उन्मुखीकरण एवं चहक कार्यक्रम रजिस्टर फॉर्मेट: अक्टूबर 2026 | Print Ready
माता उन्मुखीकरण एवं चहक कार्यक्रम - अक्टूबर 2026

अभिलेख / रजिस्टर: माता उन्मुखीकरण (Mother Orientation) एवं चहक कार्यक्रम

माह: अक्टूबर 2026

मुख्य विषय (थीम): "त्योहारों के माध्यम से सीखना और भावनात्मक जुड़ाव"
विद्यालय / आंगनबाड़ी केंद्र का नाम: ---------------------------------- ब्लाक का नाम: ---------------------------------- जनपद का नाम: ----------------------------------

बैठक की सूचना एवं एजेंडा

एजेंडा का दिनांक: __-10-2026

आंगनबाड़ी केंद्र / विद्यालय _______ में नामांकित 3 से 6 आयु वर्ग (बालवाटिका) तथा कक्षा-1 के सभी बच्चों की माताओं, माननीय सुपरवाइजर तथा ग्राम सभा के सभी प्रतिष्ठित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय/आंगनबाड़ी परिसर में 'माता उन्मुखीकरण बैठक' एवं 'चहक कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा।

  • बैठक की तिथि: 24/10/2026 (अथवा विद्यालय की तिथि अनुसार)
  • समय: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
  • स्थान: प्राथमिक विद्यालय / आंगनबाड़ी केंद्र ..................................................
  • सूचना का माध्यम: आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा, मुनादी द्वारा, एवं मोबाइल द्वारा।

बैठक के एजेंडा बिंदु निम्नवत होंगे:

  1. राज्य स्तर से 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित ऑनलाइन यूट्यूब (YouTube) सत्र के मुख्य बिंदुओं को साझा करना।
  2. पिछले माह बच्चों को कराई गई गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं माताओं के अनुभवों पर चर्चा।
  3. अक्टूबर माह के त्योहारों व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सिखाना और भाषा विकास (कहानियों, गीतों, चित्रों के माध्यम से) पर चर्चा।
  4. त्योहारों के माध्यम से बच्चों को रंग, आकार, संख्या, गिनती एवं वर्गीकरण जैसी प्रारंभिक अवधारणाएँ समझाना।
  5. बच्चों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक विकास (Socio-Emotional Development) में माताओं की भूमिका तथा परिवार में प्रेम, सम्मान व साझेदारी की भावना विकसित करना।
  6. निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों (भाषा व गणितीय कौशल) की प्राप्ति हेतु घर पर अभ्यास (दीक्षा/रीड अलोंग ऐप) कराना।
  7. बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और नियमित विद्यालय उपस्थिति पर चर्चा।
  8. चहक कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों का क्रियान्वयन।

कार्यवृत्त (Meeting Proceedings)

कार्यवाही की तिथि: 24-10-2026

पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार आज दिनांक 24/10/2026 को प्राथमिक विद्यालय _______ में अवस्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र / विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक/नोडल शिक्षक की अध्यक्षता में 'माता उन्मुखीकरण' (Mother Orientation) बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बालवाटिका और कक्षा-1 के बच्चों की माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

बैठक की कार्यवाही के मुख्य चर्चा बिंदु निम्नवत रहे:

  • (1) विभागीय सत्र की जानकारी एवं निपुण भारत मिशन: नोडल शिक्षक द्वारा माताओं को 21 अक्टूबर 2026 को प्रसारित हुए विभागीय यूट्यूब लाइव सत्र की मुख्य बातों से अवगत कराया गया। माताओं को डिजिटल माध्यमों (दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप) के प्रयोग के लिए पुनः प्रेरित किया गया।
  • (2) पिछली गतिविधियों की समीक्षा: बैठक में सर्वप्रथम पिछले माह बच्चों को कराई गई गतिविधियों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई तथा माताओं के अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए गए।
  • (3) त्योहारों के माध्यम से सीखना (थीम आधारित चर्चा): माताओं को बताया गया कि अक्टूबर त्योहारों का महीना है। त्योहार बच्चों के लिए आनंद एवं सीखने का स्वाभाविक अवसर प्रदान करते हैं। त्योहारों की तैयारी में बच्चों को शामिल करके (जैसे घर में उपलब्ध फूल, पत्तियाँ, रंग, खिलौने आदि के माध्यम से) बच्चों को गिनती, रंग, आकार पहचानने तथा वस्तुओं को अलग-अलग समूहों में रखने की गतिविधियाँ सहज रूप से कराई जा सकती हैं।
  • (4) भावनात्मक एवं सामाजिक विकास: माताओं को समझाया गया कि परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने से बच्चों में सहयोग, प्रेम, सम्मान, साझेदारी तथा सदस्यों के प्रति अपनापन विकसित होता है। माताओं को प्रेरित किया गया कि वे बच्चों को केवल देखने के बजाय तैयारी से जुड़ी सरल गतिविधियों में स्वयं भाग लेने दें।
  • (5) गृह-कार्य एवं नियमितता: माताओं से अपील की गई कि वे बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरी ड्रेस में विद्यालय/आंगनबाड़ी भेजें। स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में बात करें और गृहकार्य (Homework) पूरा करने में कम से कम 30 मिनट का सहयोग अवश्य दें।
  • (6) स्वास्थ्य एवं पोषण: बदलते मौसम (गुलाबी ठंड की शुरुआत) के कारण बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने, उनके खान-पान और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया गया।

चहक कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ

आज की बैठक में “त्योहारों के माध्यम से सीखना और भावात्मक जुड़ाव” विषय के अंतर्गत बच्चों द्वारा अपनी माताओं/अभिभावकों के समक्ष निम्न रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं:

  1. त्योहार पहचानो और बताओ: बच्चों को विभिन्न त्योहारों से संबंधित चित्र दिखाकर उनका नाम एवं उनसे जुड़ी अपनी जानकारी बताने के लिए कहा गया।
  2. त्योहार की कहानी सुनाओ: बच्चों को किसी त्योहार से संबंधित छोटी कहानी सुनाने तथा कहानी के पात्रों एवं घटनाओं के बारे में बातचीत करने का अवसर दिया गया।
  3. रंग और आकार पहचानो: त्योहारों से संबंधित चित्रों एवं सजावटी सामग्री के माध्यम से बच्चों को विभिन्न रंगों एवं आकारों की पहचान कराई गई।
  4. गिनो और बताओ: त्योहार की सजावट में उपयोग होने वाली वस्तुओं, जैसे फूल, दीपक आदि की संख्या गिनने तथा अधिक-कम की पहचान करने की गतिविधि कराई गई।
  5. मिल-जुलकर सजावट करो: बच्चों को समूह में मिलकर सरल सजावट गतिविधि कराई गई, जिससे उनमें सहयोग और आपसी जुड़ाव की भावना विकसित हो।
  6. मेरा त्योहार, मेरा अनुभव: बच्चों को अपने परिवार के साथ मनाए गए त्योहार के अनुभव के बारे में अपनी बात बताने का अवसर दिया गया, जिससे उनमें अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ।

समापन एवं धन्यवाद

उपरोक्त दोनों सत्रों (माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं चहक कार्यक्रम) के सफल क्रियान्वयन के उपरांत, उपस्थित सभी माताओं को बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सक्रिय योगदान देने का अनुरोध किया गया। उपस्थित माताओं/अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर सूक्ष्म जलपान के पश्चात, आगामी माह की बैठक में उपस्थित होने के निवेदन के साथ आज की बैठक का समापन किया गया।

उपस्थिति एवं हस्ताक्षर तालिका

क्र.सं. छात्र/छात्रा का नाम कक्षा माता / अभिभावक का नाम हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान
1
2
3
4
5
6
हस्ताक्षर नोडल शिक्षक / आंगनबाड़ी कार्यकत्री:

___________________________
हस्ताक्षर प्रधानाध्यापक (सील सहित):

___________________________

* निर्देश: ऊपर दिए गए 'वन क्लिक प्रिंट' बटन पर क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे स्वतः ही A4 साइज के एक सिंगल पेज में प्रिंट करने के लिए सेट कर देगा। सर्वोत्तम रिज़ल्ट के लिए प्रिंट सेटिंग में 'Background graphics' चालू रखें।

UPTeacherNews
UPTeacherNews

Editor at UpShiksha — verified updates on exams, results, scholarships and government jobs for UP students and teachers.

No comments yet — be the first

Open Comments →